हाथरस, जनवरी 8 -- सिकंदराराऊ। विधानसभा क्षेत्र के गांव ऐहन मण्डल के अंतर्गत ग्राम बघना में आयोजित बाबा जाहरवीर गोगा की साप्ताहिक कथा का विधिवत पूजन के साथ फीता काटकर बीरेंद्र सिंह राणा ने शुभारंभ किया। साथ ही पूज्य कथा वाचक गोपाल महाराज का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने कहा की बाबा जाहरवीर की पूजा से सभी की इच्छा पूरी होगीं। उन्होने बाबा जाहरवीर गोगा से समस्त क्षेत्रवासियों के जीवन में अपार सुख-समृद्धि और खुशहाली हेतु प्रार्थना की। तथा आत्मीय स्वागत और सम्मान हेतु समस्त ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया । इस मौके पर ठाकुर पुरन सिंह, ठाकुर छोटे सिंह, रामगोपाल फौजी, राज सिसोदिया प्रधान बघना रामहरि पाठक , रणवीर फौजी, प्रदीप, योगेश, अभिषेक, कन्हैयालाल रामकिशन, कोमल ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.