चंदौली, मई 25 -- शिकारगंज। क्षेत्र के हेतिमपुर गांव से बाबा जागेश्वर नाथ धाम को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर बीते दिनों आए आंधी तूफान में गिरा विशाल पेड़ अब तक नहीं हटाया गया। इससे श्रद्धालुओं को अपने वाहन काफी दूर खड़ा कर पैदल ही बाबा जागेश्वर नाथ धाम तक जाना पड़ रहा है। इसके चलते बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के साथ अन्य श्रद्धालुओं को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके बावजूद अब तक संबंधित विभाग की ओर से पेड़ हटाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। ग्रामीण शांता दुबे, चंद्रिका दुबे, अंबिका दुबे, कांता दुबे, नितेश दुबे, महानंद दुबे, भरत माली समेत अन्य ने ग्रामीणों ने प्रशासन से गिरे पेड़ को हटवाकर जल्द मार्ग को सु...