गाजीपुर, फरवरी 13 -- देवकली। स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय से आठ किमी उत्तर-पश्चिम, शादियाबाद मार्ग स्थित धुवार्जुन ग्राम के बाबा चौमुखनाथ धाम पर महाशिवरात्रि के अवसर पर 15-16 फरवरी को दो दिवसीय मेले का आयोजन होगा। दूसरे दिन विराट कुश्ती दंगल मुख्य आकर्षण रहेगा। मंदिर में स्थापित शिवलिंग चार मुख वाला है, जिसके कारण मंदिर के चारों ओर द्वार बने हैं। पास के ताल से निकली खरारी नदी बरसात में विकराल रूप लेती है। जनश्रुति के अनुसार प्राचीन काल में यहां घना जंगल और कबीरपंथी मठ था। एक साधु की गाय द्वारा टीले पर दूधधारा बहने से चारमुखी शिवलिंग प्रकट हुआ, जिसके बाद मंदिर निर्माण हुआ। समिति अध्यक्ष वेचन राय और पुजारी वीरेंद्र गिरि ने बताया कि परिसर में विशाल द्वार और एक किमी दूर 50 फीट ऊंचा प्रवेश द्वार निर्मित है, जिस पर शिव परिवार सहित पांच देवताओं की मूर...