बाबा चोरी-छिपे खाते थे मछली, गले में कांटा फंसा तो डॉक्टर के सामने खुली पोल
कानपुर, नवम्बर 14 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता: चोरी-छिपे मछली खाने वाले एक बुजुर्ग की पोल तब खुल गई, जब उनके गले में मछली का कांटा फंस गया। 20 दिन तक तकलीफ के साथ वह चार अस्पतालों में भटके लेकिन राहत नहीं मिली। अंत में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज पहुंचे। डॉक्टरों के पूछने पर परिवार ने दावा किया कि वह लोग शाकाहारी हैं। मरीज ने भी मछली या किसी अन्य मांसाहार के सेवन से इनकार किया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग की टीम ने 20 मिनट में आधुनिक एंडोस्कोपिक तकनीक से गले में गहराई तक फंसे मछली के कांटे को बाहर निकाला। यह देख बुजुर्ग भी थोड़ा असहज हुए और कहा कि 'अब तो चोरी पकड़ ली गई...क्या करूं'।बुजुर्ग के गले में फंसा कांटा बर्रा निवासी 77 साल के बुजुर्ग के गले में 25 अक्टूबर को मछली का कांटा फंस गया था। इसके बाद उन्हें निगलने में परेशानी और लगात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.