दुमका, मई 5 -- जामा प्रखंड अंतर्गत बेदिया पंचायत स्थित बाबा चुटोनाथ धाम मंदिर परिसर को युवाओं द्वारा एक सराहनीय स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व विकाश कुमार गुप्ता ने किया। जिसमें करीब 15 युवाओं की टोली ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अभियान के दौरान बाबा चुटोनाथ नव युवक समिति के सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता सागर मिर्धा सहित सभी युवाओं ने मिलकर शिव मंदिर एवं पहाड़ ठाकुर मंदिर परिसर की व्यापक साफ-सफाई की। मंदिर प्रांगण में फैली गंदगी को हटाकर पूरे परिसर को स्वच्छ बनाया गया। वहीं आसपास की दुकानों द्वारा फैलाए गए कचरे को भी हटाया गया। युवाओं ने इस दौरान दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने-अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें और कचरा इधर-उधर न फैलाएं। यह भी पढ़ें- हरिहरधाम परिसर की एक परिवार ने की साफ-सफाई इसके बाद पहाड़ ठाकुर मंदिर ...