रांची, जनवरी 31 -- आयकर विभाग की टीम ने बाबा ग्रुप से जुड़े कारोबारियों और आढ़तियों के सभी 40 ठिकानों पर शुक्रवार को दूसरे दिन भी अपनी छापेमारी जारी रखी। इस दौरान सभी के यहां दस्तावेज खंगाले गए। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को छापेमारी के दौरान बाबा ग्रुप से जुड़े एक कारोबारी के यहां से 1.25 करोड़ रुपये कैश बरामद किए गए। इसके अलावा गयाजी और औरंगाबाद स्थित चावल कारोबारियों के ठिकानों से भारी मात्रा में नकदी और जेवर मिले हैं। आयकर विभाग इनके मूल्यांकन में जुट गई है। आयकर सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई शनिवार को भी जारी रहेगी। इससे पहले आयकर विभाग की टीम को आढ़तियों के ठिकानों से कच्चे व्यापार से जुड़े अहम दस्तावेज मिले। वहीं, रांची में टीम ने नगड़ी, कांके रोड, हरमू रोड और बरियातू इलाके में बाबा एग्रो फूड और बाबा फूड प्रोसेसिंग से जुड़े परिसरों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.