कटिहार, मार्च 1 -- सालमारी, एक संवाददाता पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अरुण कुमार झा शनिवार को बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर पहुंच कर बाबा के दरबार में पूजा अर्चना की। उन्होंने बताया की यहां पहुंच कर मन को शांति मिली, बाबा गोरखनाथ धाम की ख्याति दूर-दूर तक है। मौके पर बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर कमेटी के पदेन अध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार, सचिव पिंटू यादव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार, थाना अध्यक्ष कुमार जूली,अंचल पदाधिकारी रिज़वान आलम, श्यामनाथ यादव, देवनारायण नुनिया, निताई यादव एवं सभी सदस्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.