कटिहार, अगस्त 22 -- सालमारी, एक संवाददाता। अपर प्रबंध निदेशक बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट लिमिटेड पटना के निर्देशानुसार श्रावणी मेला 2026 के पावन अवसर पर बाबा गोरखनाथ धाम शिव मंदिर परिसर में कांवरियों के स्वागत के लिए 24 अगस्त को हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा किये जाने की तैयारी जोड़ों पर है।

प्रबंधकीय व्यवस्थाएं पर्यटन विभाग बिहार सरकार की ओर से बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर के परिसर में श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा के क्रम में आवश्यक सूरक्षा प्रशासनिक व्यवस्था, चिकित्सा, यातायात, फोटोग्राफी, एवं वीडियोग्राफी, संबंधित व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी द्वारा निर्देश जारी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैं।

तैयारी की समीक्षा इस मामले पर एसडीओ राजू कुमार ने शुक्रवार को डीसीएलआर एवं सीओ बारसोई के ...