कटिहार, सितम्बर 1 -- सालमारी, एक संवाददाता। बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर के दरबार में आये शिवभक्तों ने सावन माह एवं श्रावण पूर्णिमा में दिल खोल कर दान दिया। चार सोमवारी से दान, दुकान का चंदा, मुंडन, रशीद आदि मिलाकर बाबा गोरखनाथ में विभिन्न माध्यमों से दान स्वरूप 62 लाख 60 हजार 588 रू नगद चढ़ावा आया। मंदिर न्यास कमेटी के पदेन अध्यक्ष सह एसडीओ राजू कुमार के द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी पंचायत राज पदाधिकारी आजमनगर प्रवीण कुमार भारती की निगरानी में दर्जनों लोगों ने घंटों तक गिनती किये। चढ़ावे के एक-एक सिक्के का हिसाब लगाया गया। सचिव पिंटू यादव, उपाध्यक्ष अक्षय सिंह, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह आदि ने जानकारी देते हुए हुए बताया कि दुकानों से चंदा और विभिन्न माध्यमों से आये दान को मिलाकर कुल आय 62 लाख 60 हजार 588 नगद और छोटा चांदी का त्रिशुल सात पीस,...