लोहरदगा, मार्च 12 -- लोहरदगा, संवाददाता।बाबा गोबिंद दास जी महाराज का 43वां समाधि दिवस गुरुवार को पावरगंज क्षेत्र में स्थित बाबा मठ लोहरदगा में भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर यजमान के रूप में रांची के डॉ दुर्गा चरण सिन्हा ने अपनी धर्मपत्नी संगीता सिन्हा, पुत्र यश और पुत्रवधु वर्तिका के साथ पुरोहित गोपाल पांडेय के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किया। कार्यक्रम में रांची और हजारीबाग के कई लोग शामिल हुए।इस अवसर पर हवन, कन्याकुमारी पूजन, ब्राह्मण भोजन, बाबा की समाधि पर चादरपोशी के बाद भक्त जनों के बीच प्रसाद वितरित किया। इस दौरान बाबा मठ को आकर्षक रूप से सजाया गया था। दिनभर भजन-कीर्तन का कार्यक्रम चलता रहा। आयोजन को सफल बनाने में हनुमान प्रसाद राजगढ़िया, अशोक पोद्दार सहित अन्य भक्त जनों का महत्वपूर्ण योगदान...