संभल, मई 12 -- पुलिस ने 'बाबा गैंग' के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस अब तक इस गिरोह के छह सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज चुकी है, लेकिन गैंग के कुछ शातिर आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो विशेष टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। बाबा गैंग द्वारा क्षेत्र में लगातार दी जा रही चुनौतियों के बाद पुलिस कप्तान के निर्देश पर जुनावई थाना पुलिस एक्शन मोड में है। पुलिस ने गैंग के नेटवर्क को काफी हद तक ध्वस्त कर दिया है, लेकिन फरार अभियुक्तों का गिरफ्त से बाहर होना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...