शामली, जनवरी 29 -- फायरिंग समेत दो मामलों में वांछित चल रहे बाबा गैंग के बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। बुधवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि गंदराऊ तिराहे से मलकपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित ट्यूबवेल की होदी पर वांछित बदमाश बैठा हुआ है, जिस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा मय एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी का नाम सोनिज निवासी गांव मंडावर है। पुलिस ने बताया कि गांव तितरवाड़ा निवासी आवेश उर्फ बिल्ली ने मुकदमा दर्ज कराया था कि 24 जुलाई 2025 को वह अपने घर बैठा था। तभी उसके ऊपर फायरिंग की गई थी, जिसमें वह बाल-बाल बच गया था। इस मामले में वसीम उर्फ तोतू को नामजद कराया गया था, जबकि सोनिज का नाम विवेचना के दौरान प्रकाश में आया था। इसके अलावा दिसंब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.