मुजफ्फरपुर, अप्रैल 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। बाबा गरीबनाथ मंदिर में अक्षय तृतीया के मौके पर रविवार को भीड़ के बीच महिला श्रद्धालु के गले से चेन चोरी कर ली गई है। पीड़िता का कहना है कि पीछे से एक महिला ने उसके गले से चेन खींची। हालांकि, उसकी ओर से शाम तक नगर थाने में एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई थी।बता दें कि पर्व के दौरान अत्यधिक भीड़ के बीच अलग-अलग जिलों की महिला पॉकेटमार बाबा गरीबनाथ मंदिर में सक्रिय हो जाती है। पूर्व में भी गोपालगंज इलाके की कई महिला चेन चोर को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...