मुजफ्फरपुर, जुलाई 27 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बाबा गरीबनाथ पर अर्पित जल अब मंदिर से थोड़ी दूरी पर स्थित ऐतिहासिक साहू पोखर में प्रवाहित होगा। इसको लेकर बाबा गरीबनाथ मंदिर से लेकर साहू पोखर तक भूमिगत सिस्टम विकसित किया जाएगा। यानी बाबा गरीबनाथ कॉरिडोर के तहत आने वाले समय में साहू पोखर देवघर की शिवगंगा की तरह नया रूप लेगा। यह भी पढ़ें- बाबा गरीबनाथ कॉरिडोर का सितंबर से शुरू होगा कामजलाभिषेक और श्रद्धालु फिलहाल बाबा गरीबनाथ पर अर्पित जल मंदिर परिसर में ही बने सोख्ता में जाता है। मंदिर प्रबंधन ने सोख्ता बनवाया है। मंदिर में रोज औसतन 15 हजार श्रद्धालु जलाभिषेक करते हैं। त्योहार या अन्य विशेष अवसरों पर जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है। सावन में पहलेजा से आने वाले लाखों कांवरिया गंगाजल से बाबा का जलाभिषेक करते है...