मुजफ्फरपुर, अप्रैल 9 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा गुरुवार को बाबा गरीबनाथ धाम पहुंचे और दर्शन पूजन किया। मंदिर के प्रधान पुजारी विनय पाठक ने बाबा का अभिषेक और पूजन संपन्न कराया। इस अवसर पर उन्होंने संस्कृत शिक्षा के महत्व और भारतीय परंपराओं के संरक्षण पर भी चर्चा की। इसके बाद वे भाजपा के दिवंगत नेता विष्णुकांत झा के घर गये। उन्होंने उनके शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। इस अवसर पर भाजपा के मनोज तिवारी, प्रभात मालाकार, रंजन ओझा, साकेत ठाकुर, पवन दुबे, केपी पप्पू, रमन मिश्रा, राकेश मिश्रा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.