मुजफ्फरपुर, फरवरी 12 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महाकाल सेवादल के 11वें स्थापना दिवस के दूसरे दिन गुरुवार की रात बाबा गरीबनाथ धाम में दूध, दही, घी, मध, शक्कर, आदि से अभिषेक कर बाबा को हल्दी का लेप लगाया गया। इसके बाद बाबा का भव्य महाशृंगार फूलों और फलों से किया गया। बाबा की महाआरती महंत अभिषेक पाठक और आशुतोष पाठक ने की। विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का बाबा को भोग लगाया गया। महाकाल दल के अध्यक्ष आकाश चौधरी ने बताया कि हर वर्ष स्थापना दिवस पर महाकाल सेवा दल द्वारा बाबा से विनती की जाती है कि समस्त देशवासियों का बाबा मंगल करें। मौके पर दल के मुख्य संरक्षक अरविंद सिंह, रमेश रत्नाकर, प्रवीण चौधरी, नथुनी महतो, अजीत पटेल, कुणाल पटेल, कुणाल श्रीवास्तव, ओम प्रकाश दुबे, संजय जायसवाल, अमरनाथ चौधरी, प्रकाश चौहन, उज्ज्वल सहनी, शिवम, सूरज, रोशन...