मुजफ्फरपुर, अप्रैल 14 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सतुआनी के अवसर पर मंगलवार को बाबा गरीबनाथ को सत्तू और आम चढ़ा कर पूजा की गई। मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने दोपहर में बाबा का शृंगार किया तथा सत्तू और आम चढ़ा कर पूजा की। इसी दिन बाबा के ठीक ऊपर एक कलश लटकाया गया, जिससे पानी का बूंद बाबा के ऊपर गिरता रहेगा। प्रधान पूजारी ने बताया कि यह कलश सतुआनी के दिन लगाया जाती है जो आसाढ़ की पूर्णिमा तिथि तक रहता है। इधर सतुआनी के अवसर पर घरों में भी पूजा की गई और कुलदेवता के निकट विभिन्न प्रकार के सत्तू और आम का पल्लव में टिकोला लगा एक कलश भरे जल में रखा गया। यह भी पढ़ें- भारत विकास परिषद ने लोगों को पिलाया सत्तू उसके बाद घर के लोगों ने सत्तू ग्रहण किया। संध्या में घरों में विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए गए। वहीं, पकवान बुधवार की सु...