मुजफ्फरपुर, अगस्त 17 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सावन के तीसरे सोमवार को बाबा गरीबनाथ का 11 क्विंटल गेहूं से महाशृंगार किया गया। मंदिर के पुजारी बैद्यनाथ पाठक ने महाशृंगार किया। पुजारी पाठक ने बताया कि महाशृंगार करने से पहले बाबा का दूध, दही, शहद, शक्कर, अबीर, भस्म, जनेऊ आदि से अभिषेक किया गया। उसके बाद गेहूं से शृंगार कर विभिन्न फूलों रजनीगंधा, गेंदा, गुलाब, जूही, बेलपत्र, भांग के पत्ते, धतूर के माला और फल व मिठाई से शृंगार पूजन किया गया। इसके बाद महामंडलेश्वर पिंकू पाठक ने महाआरती की। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: खगेश्वरनाथ मंदिर में जज ने की पूजा-अर्चना यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: पारू : देवाधिदेव को 56 प्रकार का भोग लगाया यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला::: आज सुबह आठ बजे बाबा गरीबनाथ पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा

हिंदी हि...