हाथरस, अप्रैल 14 -- हाथरस। पवित्र अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले भोले के भक्तों ने तैयारी शुरु कर दी हैं। यात्रियों के रजिस्ट्रेशन की शुरुआत होने के साथ ही शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल में फिटनेस प्रमाण पत्र बनना भी शुरु हो गए हैं और काफी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। सोमवार को भी अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले भक्तों का फिटनेस प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तांता लगा रहा। हिंदू धर्म में पवित्र अमरनाथ यात्रा का काफी महात्म्य बताया गया है। हर साल देशभर के अलग-अलग राज्यों से हजारों की संख्या में भक्त पवित्र अमरनाथ यात्रा पर जाते हैं। इस साल पवित्र अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरु होकर 28 अगस्त तक चलेगी। यह भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा को फिटनेस प्रमाण पत्र बनवाने को पहुंचे 300 श्रद्धालु इस साल कुल 57 दिन यात्रा रहेगी। अमरनाथ के लिए सरकार द्वारा रजिस्ट्र...