फतेहपुर, दिसम्बर 29 -- हुसैनगंज। बाबा की लाठी से वार कर हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी पौत्र को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वह लाठी भी बरामद कर ली जिससे आरोपी ने हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी पौत्र को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कठेरवा गांव में 13 नवंबर को घरेलू विवाद के दौरान रामसिंह के बेटे धर्मेंद्र सिंह ने अपने 85 वर्षीय बाबा छत्रपाल लोधी के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से लाठी से हमला बोल दिया था। सिर पर वार होने से छत्रपाल लोधी की मौत हो गई थी। मृतक के बेटे रामसिंह ने अपने आरोपी बेटे धमेंद्र सिंह के खिलाफ घटना के अगले दिन केस दर्ज कराया था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। लेकिन पता नहीं चल पाया था। करीब डेढ़ महीने बाद आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर पाई। था...