उन्नाव, फरवरी 25 -- सफीपुर। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुई टक्कर में जान गंवाने वाले युवक के शव को परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम दफना दिया था। बुधवार को डीएम के आदेश पर शव कब्र से निकलवाया गया। 13 दिसंबर 2025 को आसीवन थानाक्षेत्र के रोलिया गांव निवासी रामस्वरूप की पुत्रवधू सुमन, अपने पुत्र रामजी के साथ बाइक से बांगरमऊ थाना क्षेत्र के नेवलगंज गांव बीमार बहन पूजा को देखने जा रही थीं। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बेहटा मुजावर क्षेत्र के किलोमीटर 253 के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया, लेकिन नवाबगंज के पास रास्ते में ही रामजी ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए युवक के शव को फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के गंगा किनारे स...