चंदौली, मार्च 3 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां विकास क्षेत्र के रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ में होली के पावन अवसर पर भव्य होली उत्सव कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोगों की उत्साहपूर्ण सहभागिता से पूरा वातावरण रंग और उमंग से सराबोर हो उठा। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई। इसके पश्चात राजेश कुशवाहा, त्रिभुवन सिंह एवं श्यामसदन गोंड द्वारा होली के पारंपरिक गीत प्रस्तुत किए गए। उनके मधुर स्वरों पर उपस्थित लोग झूम उठे और पूरा मठ परिसर होली के रंग में रंग गया। इस मौके पर वक्ताओं ने होली के पर्व को आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाने का संदेश दिया।इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रभुनाथ पाण्डेय, अरुण यादव, त्रिभुवन सिंह, श्यामसदन गोंड, राजेश कुशवाहा, शिवाजी सिंह, दिनेश सोनकर, अमृत पा...