चंदौली, अगस्त 15 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। रामगढ़ स्थित आश्रम में संत शिरोमणि अघोराचार्य बाबा कीनाराम के 427वां जन्मोत्सव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पीठाधीश्वर सिद्धार्थ गौतम राम बाबा के नेतृत्व में 10 से 12 सितंबर तक रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ में तीन दिवसीय जन्मोत्सव आयोजित होगा। शुक्रवार को डीएम चंद्रमोहन गर्ग और एसपी आकश पटेल ने आश्रम पहुंचकर मठ प्रबंधन के साथ बैठक कर आयोजन और उसकी तैयारियों के बारे में जानकारी ली। वहीं इसमें देश-प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। डीएम और एसपी ने बाबा कीनाराम मठ पहुंचकर संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं मठ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद लोक निर्माण, विद्युत, स्वास्थ्य, जल निगम और बलुआ पुलिस प्रशासन समेत अन्य विभागों को आयोजन से जु...