प्रयागराज, मार्च 1 -- झूंसी। आवास विकास कॉलोनी योजना-3 स्थित साईं मंदिर में शनिवार रात चोरों ने चोरी को अंजाम दिया। मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर मंदिर में घुसे चोर साईं बाबा को पहनाया गया चांदी का मुकुट और छत्र चुरा ले गए। घटना की जानकारी रविवार सुबह तब हुई जब मंदिर के पुजारी पूजा के लिए पहुंचे। पुलिस ने आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली पर चोरों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...