मथुरा, अक्टूबर 2 -- बाबा कढेरा सिंह विद्या मंदिर में गांधी जयन्ती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांधी जी के साथ-साथ श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर विद्यालय के चेयरमैन सुरेश सिंह व प्रबंध निदेशक गौरव सिंह, प्रबंधक प्रल्हाद सिंह द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई I इस अवसर छात्र- छात्राओं ने विद्यालय में सफाई अभियान किया। चेयरमैन सुरेश सिंह ने गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन चरित्र को विद्यार्थियों के लिए अनुकरणीय बताते हुए कहा कि यदि इन महापुरुषों को सच्ची श्रधांजलि देना चाहते हो तो अपने जीवन में इन्हें आदर्श मानकर इनके बताए मार्ग को अपनाए I विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने अपने शिक्षक-शिक्षिकाओ के निर्देशन में अपने विद्यालय में सफाई अभियान चलाया तथा अपने आस- पास के वातावरण को हमेशा स्वच्छ रखने की शपथ ली।इस यह भी पढ़ें- महात्म...