सीतामढ़ी, जनवरी 24 -- सीतामढ़ी। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दमामी धाम में वसंत पंचमी के पावन अवसर पर एक माह तक चलने वाले पारंपरिक मेले का शुभारंभ श्रद्धा और उल्लास के बीच किया गया। मेले का उदघाटन एसडीओ ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के साथ ही पूरा धाम हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर बाबा ईशाननाथ शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अहले सुबह करीब चार बजे से ही मंदिर परिसर में लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालु पवित्र बागमती नदी के कटौझा, चंदौली और माड़र घाट से जल भरकर कांवर यात्रा के रूप में धाम पहुंचे। खास बात यह रही कि जलाभिषेक के लिए न सिर्फ जिले के विभिन्न प्रखंडों से बल्कि पड़ोसी जिलों और नेपाल से भी श्रद्धालु पहुंचे। सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी : हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा ईशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.