रांची, मार्च 30 -- तोरपा, प्रतिनिधि। बाबा आम्रेश्वर धाम में पांच दिवसीय मंडा पूजा सोमवार से शुरू हो गया है। आम्रेश्वर धाम के मुख्य पुजारी पंडित हरिहर कर ने विधिवत अनुष्ठान कराया। 15 भगतियों से शुरू अनुष्ठान के तीसरे दिन धुवांसी और चौथे दिन से निर्जला उपवास और पांचवें दिन झूलन के साथ अनुष्ठान की पूर्णाहुति होगी। दो अप्रैल को रात्रि जागरण होगा, जिसमें पुरुलिया बंगाल की एक मण्डली, शहीद मातंगिनी हाजरा छौ नृत्य मंडली, काडीह शिशु कल्याण महिला छाऊ नृत्य मंडली, चिरकाडीह पुरुलिया के द्वारा रात भर संगीतमय नृत्य का प्रदर्शन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...