रांची, जून 13 -- तोरपा, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के मुख्य सचेतक एवं टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने शनिवार को तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया के साथ बाबा आम्रेश्वर धाम पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं मंदिर समिति के सदस्यों ने दोनों जनप्रतिनिधियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। मंदिर समिति के महामंत्री मनोज कुमार ने अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर दोनों नेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी ली तथा परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया。

श्रावणी मेले की तैयारियों पर हुई चर्चा: मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो और विधायक सुदीप गुड़िया ने विशेष रूप से श्रावण मास में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध मेले की तैयारियों, श्रद्...