मुजफ्फरपुर, अगस्त 17 -- औराई। भैरवस्थान मंदिर में तीसरी सोमवारी पर 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया। सुबह से ही मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर परिसर दिनभर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से वातावरण शिवमय बना रहा। औराई, रामपुर, सिमरी, बसुआ, शाही मीनापुर, संभूता, जनार, भरथुआ, अमनौर, रतवारा, सरहचिया समेत दर्जनों गांवों के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। थानेदार सुनील कुमार दल बल के साथ मुस्तैद रहे। समाजसेवी भारतरत्न यादव द्वारा श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह शरबत की व्यवस्था की गई थी। यह भी पढ़ें- Balrampur News: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे जिले के शिवालय यह भी पढ़ें- Begusarai News: तीसरी सोमवारी: रास्ते में बोल बम, मंदिरों में हर हर महादेव का गूंजता रहा जयघोष यह भी पढ...