कानपुर, दिसम्बर 4 -- कानपुर। श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर परमट में भगवान श्री दत्तात्रेय जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जूना अखाड़ा की कानपुर शाखा ने भगवान दत्तात्रेय की प्रतिमा पर जल, दूध, दही और पंचामृत से अभिषेक किया। भगवान दत्तात्रेय को ब्रह्मा, विष्णु और महेश के अंश माना जाता है। जूना अखाड़े के गुरु मूर्तियों और भक्तों ने मिलकर महोत्सव मनाया। वशिष्ठ गिरी महाराज, मंदिर महंत अरुण भारती महाराज, जूना अखाड़ा सचिव विवेकपुरी महाराज, डॉ. सुनील गिरी महाराज, श्री मथुरा गिरी महाराज और अत्रिवन महाराज ने भगवान दत्तात्रेय की विधि विधान के साथ पूजा की। भगवान दत्तात्रेय की जयंती पर पूजा-पाठ करने और उपवास रखने से जीवन की सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। इस अवसर पर जूना अखाड़ा मीडिया प्रभारी आशुतोष कुमार अंश ने बताया कि भगवान दत्तात्रेय ने 24 गुरु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.