गोंडा, जुलाई 10 -- करनैलगंज, संवाददाता। पवित्र बाबा अमरनाथ धाम के दर्शन के लिए शुक्रवार को करनैलगंज क्षेत्र से करीब एक दर्जन श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। श्रद्धालु पहले करनैलगंज से लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां से उन्होंने श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली ट्रेन से जम्मू के लिए प्रस्थान किया। स्टेशन पर श्रद्धालुओं ने जय बाबा बर्फ़ानी, बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ यात्रा का शुभारंभ किया। जम्मू पहुंचने के बाद सभी श्रद्धालु निर्धारित मार्ग से पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे। इसके बाद वे माता वैष्णो देवी के दरबार में भी माथा टेकेंगे। यात्रा लगभग एक सप्ताह तक चलेगी। यात्रा पर रवाना होने से पहले परिजनों और शुभचिंतकों ने श्रद्धालुओं का माल्यार्पण कर मंगलमय यात्रा की कामना की। जत्थे में राजेश पांड...