मुरादाबाद, जुलाई 2 -- बाबा अमरनाथ की तीर्थ यात्रा आज शुक्रवार से आरंभ हो रही है। इसके लिए श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। उन्होंने पहुंचना शुरू कर दिया है। जिससे पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया है। इनके स्वागत के लिए रास्ते में भंडारे आदि भी सज गए हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। मुरादाबाद से भोले भंडारी सेवा मंडल के शिविर में सेवा के लिए सौ से अधिक कारसेवक सेवा के लिए अमरनाथ पहुंच गए हैं। इनमें शामिल दिनेश कुमार यादव ने फोन से इस संबंध में जानकारी दी। गुरुवार शाम तक पांच जत्थे ऊपर के लिए रवाना हो गए हैं। उधर, श्री शिव सेवक दिल्ली की मुरादाबाद इकाई के जिला प्रमुख अजय त्रिवेदी ने बताया कि यात्रा का आरंभ बेस्ट कैंप भगवती नगर स्थित श्री राम मंदिर से राज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया। यह भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा: श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना, आ...