बरेली, जून 30 -- बाबा अमरनाथ बर्फानी की पवित्र गुफा के दर्शन को इस बार यात्रा तीन जुलाई से शुरू होगी। जम्मू के भगवती नगर में बने बेस कैंप से सुरक्षा के साथ यात्रियों का पहला जत्था दो जुलाई को बालटाल व पहलगाम मार्ग के लिए रवाना किया जाएगा। वहीं एक जुलाई से जम्मू में श्रद्धालुओं के आरएफआईडी कार्ड बनना शुरू होगा। बाबा बर्फानी के दर्शन को नाथ नगरी बरेली से 21 सदस्यीय श्रद्धालुओं का पहला जत्था बरेली जंक्शन से जम्मूतवी के लिए बाबा बर्फानी के जयकार लगाते हुए रवाना हुआ। जाने वाले श्रद्धालुओं में महेश पटेल, अशोक शर्मा, विवेक मिश्रा, संयोग सिंह, शुभम सिंह, अशोक शर्मा, पुत्तन सक्सेना, अनुराग शर्मा, पुनीत जौहरी, विवेक श्रीवास्तव, नितेश मिश्रा, गुरवचन, मुकेश राजपूत, निखिल गुप्ता, वत्सल जौहरी समेत अन्य रहे। यह भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा के लिए जत्था रवाना...