बाबा अजगैबीनाथ शिव मंदिर प्रांगण भी होगी दुर्गा पूजा
मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिकंदरपुर मोड़ बाबा अजगैबीनाथ शिव मंदिर के प्रांगण में इसबार पहली बार वासंतिक दुर्गा पूजा का आयोजन होगा। पूजा में मुंगेर की मां बड़ी दुर्गा महारानी का दर्शन लोग कर सकेंगे। शहर के मूर्तिकार विक्की पंडित द्वारा मुंगेर से मूर्तिकार को बुलाकर प्रतिमा का निर्माण करवाया जा रहा है। पूजा पंडाल से सरैयागंज टावर तक रंगीन रोशनी से सजाया जाएगा। माता का दर्शन नवरात्र की सप्तमी तिथि को पट खुलने के बाद से होगा। सप्तमी को हलवा, अष्टमी को बुंदिया व नवमी को पूड़ी चना के प्रसाद का भोग लगाया जाएगा। दशमी तिथि को माता की प्रतिमा का विसर्जन होगा। मुंगेर की तर्ज पर 32 कहारों के कंधे पर प्रतिमा को उठाकर आश्रम घाट में विसर्जित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.