बलरामपुर, मई 21 -- सादुल्लाहनगर, संवाददाता। सादुल्लाहनगर क्षेत्र के खरिकामासूमपुर में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के 135वें जन्मोत्सव व बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर बाबासाहब के विचारों और भगवान बुद्ध के शांति संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में गाजीपुर व मऊ से आए प्रसिद्ध मिशन गायक रविराज बौद्ध और प्रीति बौद्ध ने प्रेरणादायक और वैचारिक गीत प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। उनके गीतों में बाबासाहब के संघर्ष, सामाजिक समानता और बुद्ध के मानवता संदेश की झलक देखने को मिली। प्रस्तुति के दौरान पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेन्द्र कुमार ने की। आयोजन को सफल बनाने में अवधेश निषाद, संतोष कुमार, निस...