देवघर, मार्च 24 -- देवघर। सूर्योपासना व लोक आस्था का महापर्व चैती छठ को लेकर शहरी इलाका सहित ग्रामीण इलाकों में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व रविवार को नहाय-खाय के साथ शुरु हो गया है। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में स्वच्छता के साथ-साथ पवित्रता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। महापर्व के प्रथम दिन रविवार को व्रती द्वारा स्नान-ध्यान कर स्वच्छ व पवित्र होकर एवं नए कपड़े पहनकर भगवान सूर्यदेव को कद्दू भात और चना दाल का भोग लगाकर नहाय-खाय का प्रसाद ग्रहण किया गया। उसके बाद वह प्रसाद अन्य सदस्यों ने ग्रहण किया। वहीं महापर्व के दूसरे दिन सोमवार संध्या बेला में व्रतियों द्वारा खरना पूजा की गई। खरना पूजा में व्रतियों ने भगवान सूर्यदेव को गुड़ या चीनी से बना खीर, पुड़ी,रोटी, फल, धूप, दीप का भोग लगाकर विधिवत खरना पूजा क...