देवघर, मई 30 -- देवघर। शुक्रवार पूर्वाह्न बेला में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आकाश में घने काले बादल छा गए। आसमान में घने काले बादल छा जाने से दिन के 10 बजे शाम जैसा वातावरण हो गया। यह भी पढ़ें- बारिश से बदला मौसम का मिजाज, 1 घंटे की बारिश से मौसम में घुली ठंडकबारिश का प्रभाव वहीं इस दौरान शहरी इलाका सहित ग्रामीण इलाकों में तेज आंधी व गरज के साथ करीब तीन घंटे तक झमाझम बारिश होती रही। बारिश के कारण बाबा वैद्यनाथ पर जलार्पण करने के लिए कतारबद्ध श्रद्धालुओं को बारिश में भीगते हुए आगे बढ़ते देखा गया। बेमौसम बारिश से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, वहीं गर्मा फसल लगाने वाले किसानों के लिए यह बारिश से काफी फायदेमंद साबित हुआ। लगातार हो रहे तेज धूप के कारण किसानों के खेतों में लगा मक्का व विभिन्न सब्जियों के फसल मुरझाने लगे थे। बारिश...