लातेहार, अगस्त 13 -- लातेहार, प्रतिनिधि। लातेहार से सटे होटवाग गांव से कांवरियों का जत्था गुरुवार को बाबा धाम के लिए रवाना हुआ। रवाना होने से पूर्व सभी कांवरियों ने होटवाग स्थित शिवालय में विधिवत पूजा-अर्चना की और भगवान शिव से मंगलमय यात्रा की कामना की। इसके बाद कांवरियों ने बाबा धाम के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। कांवरियों में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलाभिषेक को लेकर खासा उत्साह देखा गया। श्रद्धालुओं ने कहा कि बाबा धाम की यात्रा उनके लिए आस्था और श्रद्धा का विषय है। जत्थे में संतोष यादव, चिंटू यादव, प्रदुमन यादव, पुष्पा देवी, राकेश सिंह, दिनेश सिंह, गंगेश्वर यादव, किशन कुमार यादव, विनोद यादव और पिंटू उरांव समेत अन्य कांवरिया शामिल थे। यह भी पढ़ें- बाबाधाम के लिए रवाना हुआ कांवरि...