वार्ता, फरवरी 18 -- यूपी के मथुरा में योग गुरु बाबा रामदेव ने बुधवार को कहा कि ये देश भगवान राम, कृष्ण और हनुमान का है। बाबर का देश नहीं है जो बाबर की बात करेगा वह बर्बाद हो जाएगा। दरअसल, रमणरेती आश्रम में कार्ष्णि गोपाल जयंती का 95वां वार्षिक महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और अध्यात्म के विराट संगम के रूप में मनाया जा रहा है। महावन क्षेत्र स्थित इस प्रसिद्ध आश्रम में आयोजित धार्मिक महाकुंभ में देशभर से संत-महात्मा और हजारों श्रद्धालु जुटे, जिससे पूरे क्षेत्र में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इसी में शामिल होने बाबा रामदेव आए थे। महोत्सव के दौरान योग गुरु बाबा रामदेव ने योग शिविर का संचालन करते हुए योगासन के शारीरिक और मानसिक लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग से शरीर निरोग रहता है और मन को शांति मिलती है। इस अवसर पर उन्होंने कार्ष्...