नई दिल्ली, फरवरी 25 -- पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर बाबर आजम लगातार इम्पैक्ट छोड़ने में नाकाम रहे हैं। उन्हें इस वजह से कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में छह मैचों में 91 रन बना सके हैं, जिसमें अमेरिका के खिलाफ 45 की पारी शामिल है। उनका स्ट्राइक रेट 112.34 का है, जो टी20 क्रिकेट में खराब माना जाता है। बाबर ने इंग्लैंड के खिलाफ सुपर-8 मैच में 24 गेंदों में 25 रन बनाए, जिसमें 104.17 का स्ट्राइक रेट रहा। पाकिस्तान को 164/9 का स्कोर खड़ा करने के बाद इंग्लैंड के हाथों दो विकेट से हार मिली। पाकिस्तान टीम के पूर्व साथी इमाद वसीम ने अब बाबर को निशाने पर लिया है।'बाबर आजम 'क्रिमिनल' है, क्योंकि...' इमाद ने जियो न्यूज पर चर्चा के दौरान कहा, ''बाबर आजम कितने मैच खराब करेगा? 24 बॉल खेलने के बाद अगर इस तरह आउट होते हैं तो ...