बाबर आजम समेत 4 बल्लेबाजों ने ठोकी फिफ्टी, पाकिस्तान ने पहले दिन मचाया धमाल; बनाए 281 रन
रावलपिंडी, नवम्बर 10 -- युवा सलामी बल्लेबाज तैयब आरिफ और मोहम्मद ताहा ने पदार्पण टेस्ट में अर्धशतक जड़े, जिससे श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के शुरुआती दिन पाकिस्तान ने 67.2 ओवर में पांच विकेट पर 281 रन बना लिए। खराब रोशनी के कारण पहले दिन का खेल निर्धारित समय से पहले रोकना पड़ा। श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने टॉस जीतकर हरी घास वाली पिच पर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, तैयब ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों पर 57 रन बनाए, जबकि तीसरे क्रम पर उतरे ताहा ने धैर्य और जुझारूपन का परिचय देते हुए 105 गेंदों में 51 रन की पारी खेली। सलामी बल्लेबाज अजान अवैस ने भी 30 रन का योगदान दिया। उनकी और तैयब की बल्लेबाजी के सामने श्रीलंकाई गेंदबाज शुरुआती 16 ओवर तक कोई विकेट हासिल नहीं कर सके। पाकिस्तान के क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.