नई दिल्ली, जून 3 -- पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के दूसरे मुकाबले में मेजबान पाकिस्तान को हार मिली। इस तरह अब ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज में बराबरी कर ली है। तीसरा मुकाबला अब सीरीज डिसाइडर होगा। दूसरे मैच में पाकिस्तान की टीम 200 रनों से पहले ऑलआउट हो गई और 232 रनों के टारगेट को भी चेज नहीं कर पाई। बाबर आजम, सलमान अली आगा और साहिबजादा फरहान इस मुकाबले में बुरी तरह फेल रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए नैथन एलिस ने कहर बरपाया, जो प्लेयर ऑफ द मैच रहे, क्योंकि 4 विकेट उन्होंने चटकाए। शादाब खान की 71 रनों की पारी बेकार गई, क्योंकि उन्हें अन्य बल्लेबाजों से साथ नहीं मिला। मैच की बात करें तो पाकिस्तान को पहली गेंद पर विकेट मिल गया था, जब एलेक्स कैरी को शाहीन अफरीदी ने बोल्ड कर दिया था। इसके बाद छोटी सी साझेदा...