बाबर आजम-फखर जमां पाकिस्तान के दो सबसे महान खिलाड़ी, कोच माइक हेसन ने की तारीफ
नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने बाबर आजम और फखर जमां को पाकिस्तान के इतिहास के दो सबसे महान खिलाड़ी बताया है। कोच को उम्मीद है कि श्रीलंका के खिलाफ ट्राई सीरीज के फाइनल में ये दोनों अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पाकिस्तान का ट्राई नेशन सीरीज में श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाफ प्रदर्शन अच्छा रहा है लेकिन टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने ज्यादा रन नहीं बनाए हैं। बाबर और फखर भले ही पाकिस्तान के मुख्य खिलाड़ी हों, लेकिन वे खुद भी 'महानतम' का टैग आसानी से स्वीकार नहीं कर पाएंगे। वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वे 9वें और 16वें नंबर पर आते हैं। इसके अलावा मौजूदा दौर में बल्लेबाजी करना इंजमाम-उल-हक, मोहम्मद यूसुफ और सईद अनवर के जमाने से ज्यादा आसान माना जाता है। यह भी पढ़ें- इंग्लैंड को लगातार 3 हार के बाद नसीब हुई जी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.