नई दिल्ली, मई 17 -- पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला सिलहट अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहला मैच चोटिल होने की वजह से मिस करने वाले बाबर आजम की दूसरे मुकाबले में वापसी शानदार रही। उन्होंने पाकिस्तान की पहली पारी में शानदार अर्धशतक जड़ा। उन्होंने इस अर्धशतक के दम पर स्टीव स्मिथ और जो रूट के क्लब में एंट्री मारी है। हालांकि पाकिस्तान की हालत इस मैच में खस्ता बनी हुई है। बता दें, दो मैच की इस सीरीज का पहला मुकाबला जीतकर बांग्लादेश 1-0 की अजेय बढ़त बना चुका है। यह भी पढ़ें- कोहली क्या आज ऑरेंज कैप की रेस में बन पाएंगे नंबर-1? राहुल-सूर्यवंशी भी दूर नहीं बांग्लादेश ने दूसरे टेस्ट में पहले बैटिंग करते हुए लिटन दास के शतक के दम पर 278 रन बोर्ड पर लगाए। इस स्कोर के सामने पाकिस्तान की टीम...