नई दिल्ली, अगस्त 2 -- अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में बतौर कप्तान उतरने के साथ ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मैच पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। गीली आउटफील्ड के कारण टॉस देरी से हुआ है। पाकिस्तान के लिए ये मुकाबला जीतना काफी जरूरी है क्योंकि वेस्टइंडीज ने पहले मुकाबले में टीम को हराया था। बाबर ने हाल ही में बतौर टेस्ट कप्तान टीम में वापसी की है। यह भी पढ़ें- बुमराह की जगह नबी की हो सकती है टीम में एंट्री, घरेलू क्रिकेट में बरपाया कहर बाबर आजम ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ बतौर कप्तान उतरते ही एक खास क्लब में जगह बना ली है। वह 150 इंटरनेशनल मैचों में ...