नई दिल्ली, मार्च 28 -- पाकिस्तान सुपर लीग यानी PSL 2026 की शुरुआत हो चुकी है। गुरुवार 26 मार्च को पहला मैच खेला गया। हर टूर्नामेंट में खिलाड़ी एड शूट करते हैं और पाकिस्तान सुपर लीग में भी ऐसा ही हुआ, लेकिन बाबर आजम ने फैंस को मीम कंटेंट दे दिया। पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम पेशावर जाल्मी के कप्तान हैं। आज यानी शनिवार 28 मार्च को उनकी टीम मुकाबला खेलने वाली है। इससे पहले बाबर ने एक ऐड शूट में हिस्सा लिया, जो अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उनको खूब ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल एड शूट की इस क्लिप में बाबर आजम को मैदान पर डाइविंग कैच लेने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है। वह अपने दाईं ओर डाइव लगा रहे हैं। उनकी सेफ्टी के लिए जमीन पर गद्दे बिछाए गए थे। हालांकि, इतनी सावधानियों और गद्देदार लैंडिंग के बावजूद बाबर आजम क...