नई दिल्ली, अगस्त 6 -- वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैच की टेस्ट सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को संयुक्त रूप से प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से नवाजा गया। उनको यह अवॉर्ड वेस्टइंडीज के जस्टिन ग्रीव्स के साथ शेयर करना पड़ा क्योंकि इस हरफनमौला का प्रदर्शन भी सीरीज के दौरान काफी शानदार रहा था। इस प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीतते ही बाबर आजम ने पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। बाबर और रोहित के नाम अब इंटरनेशनल क्रिकेट में बराबर 10-10 प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड है। अगर बात इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट पर नजर डालें तो यहां विराट कोहली सबसे ऊपर पहले पायदान पर नजर आते हैं। यह भी पढ़ें- जोस बटलर बने नंबर-1, तोड़ा पोलार्ड का वर्ल्ड रिकॉर...