नई दिल्ली, जनवरी 30 -- पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टी20 मैच में 22 रनों से हराया। ये जीत पाकिस्तान के लिए काफी खास है। क्योंकि सलमान आगा के नेतृत्व वाली टीम 2650 दिन बाद ऑस्ट्रेलिया को टी20 इंटरनेशनल में हराने में कामयाब हुई है। लाहौर में खेले गए पहले मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 168 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 146 रन ही बना सकी। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने पहले मैच में बैटिंग पोजिशन में बदलाव किया था और इस वजह से वह खुद बाबर आजम से पहले बैटिंग करने के लिए उतरे थे और उनका ये फैसला सही साबित हुआ है, जिसकी वजह से बाबर आजम की तीसरे नंबर की बैटिंग पोजिशन अब छिन गई है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम का तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए रिकॉर्ड अच्छा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.