नई दिल्ली, फरवरी 28 -- पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच शनिवार को टी20 विश्व कप का 50वां मुकाबला खेला जा रहा है। श्रीलंका ने पल्लेकेले में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान ने इस अहम मुकाबले के लिए अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं। पाकिस्तान ने सीनियर खिलाड़ी बाबर आजम को प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर दिया है। बाबर के अलावा सईम आयूब और सलमान मिर्जा भी नहीं खेल रहे हैं। नसीम शाह, ख्वाजा नफे और अबरार अहमद को अंतिम-11 में शामिल किया गया है। श्रीलंका सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया है लेकिन पाकिस्तान अब भी दौड़ में है। लेकिन उसके लिए यह काफी बड़ी चुनौती है। पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी कर रहा है तो उसे न्यूजीलैंड के नेट रन रेट को पार करने और सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए कम से कम 64 रन से जीत दर्ज करनी। पाकिस्त...