नई दिल्ली, अगस्त 18 -- पाकिस्तान की टीम को बुधवार 19 अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेलना है, लेकिन लीड्स में होने वाले इस मैच से पहले पाकिस्तान की टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। बुरी खबर यह है कि पाकिस्तान की टीम के कप्तान बाबर आजम के इस टेस्ट मैच में खेलने पर संदेह है। पाकिस्तान टीम का मैनेजमेंट इस पर फैसला मैच डे पर लेगा, क्योंकि बाबर आजम अभी फिंगर इंजरी से उबर रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान बल्लेबाजी करते हुए उन्हें इम्पैक्ट इंजरी हुई थी। बाबर आजम को कैरेबियाई दौरे पर जहां चोट लगी थी, लगभग उसी जगह पाकिस्तान के वार्मअप मैच के दौरान बाबर को फिर से वहीं चोट लगी। अभ्यास मैच में वह रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर चले गए थे और बाकी मैच में हिस्सा नहीं ले पाए थे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओ...